1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Pari, Box Office, Anushka Sharma, first day

परी का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

परी
अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म 'परी' का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन औसत से कम रहा। इसका एक कारण यह भी था कि ज्यादातर लोग होली का त्योहार मनाने में व्यस्त थे। भारत के ज्यादातर शहरों में रंग का माहौल रहता है और ऐसे में लोग घर पर रहना पसंद करते थे। 
परी के सुबह के शो में दर्शकों की संख्या काफी कम थी, लेकिन शाम और रात होते-होते दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ। हालांकि दर्शकों की संख्या मेट्रो सिटीज़ में ही बढ़ी। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में दर्शकों की संख्या बहुत कम थी। 
 
परी ने पहले दिन 4.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भारत में यह 1400 और विदेश में 165 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है। फिल्म के लिए शनिवार और रविवार के दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। 
अगला लेख
पाकिस्तान में बैन हुई अनुष्का की 'परी', कहा मुस्लिमों की गलत छवि बताई