1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sharvari flips tyres on a beach prepares for another intense Alpha action schedule

शरवरी ने शुरू की अल्फा के अगले एक्शन शेड्यूल की तैयारी, समंदर किनारे टायर फ्लिप करती आईं नजर

Sharvari Wagh
बॉलीवुड की सबसे बड़ी खोजों में से एक, शरवरी ने एक बार फिर अपने जबरदस्त फिटनेस रूटीन से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वह हमेशा अपने मंडे मोटिवेशन पोस्ट्स से लोगों को प्रेरित करती हैं और इस बार उन्होंने बीच पर टायर फ्लिप करके अपनी शानदार फिटनेस का प्रदर्शन किया। 
 
शरवरी वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'अल्फा' के अगले एक्शन शेड्यूल से पहले वह खुद को पूरी तरह से तैयार कर रही हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sharvari (@sharvari)

शरवरी की नई मंडे मोटिवेशन तस्वीरों में उनका बीच पर किया गया टायर फ्लिप वर्कआउट सभी को हैरान कर रहा है। उनकी सिक्स-पैक एब्स और टोन्ड बॉडी देखकर फैंस दंग रह गए हैं! इस पोस्ट के लिए उन्होंने मज़ेदार कैप्शन दिया – अच्छे बीच वर्कआउट से कभी थकान महसूस नहीं होती। #मंडे मोटिवेशन  
 
2024 पूरी तरह से शरवरी के नाम रहा है। वह अब बॉलीवुड की सबसे चर्चित और डिमांड में रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं! मुंज्या जैसी 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ने उन्हें एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया, जिसमें उनका गाना तरस ग्लोबल हिट साबित हुआ। 
 
इसके अलावा, महाराज की शानदार स्ट्रीमिंग सक्सेस और इंटेंस एक्शन-थ्रिलर वेदा में उनके दमदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शरवरी आगामी फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुश्किल में घिरे रणवीर अल्लाहबादिया, शिकायत दर्ज होने के बाद मांगी माफी