1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shahrukh Khan, Raees, Rahul Dholakia, Irrfan Khan

जानिए इरफान की जगह शाहरुख खान कैसे बन गए रईस?

शाहरूख खान
शाहरूख खान को लेकर राहुल ढोलकिया 'रईस' नामक फिल्म बना रहे हैं जो अगले वर्ष ईद पर प्रदर्शित होगी। महीनों पहले ही यह फिल्म अपने फर्स्ट लुक और सलमान खान की 'सुल्तान' से संभावित टक्कर को लेकर चर्चित हो गई है।  
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 'रईस' के लिए शाहरुख पहली पसंद नहीं थे। सूत्रों के अनुसार राहुल ने जब फिल्म को बनाने की योजना बनाई तो कम बजट में इरफान खान को लेकर उन्होंने फिल्म बनाने का निश्चय किया। 
 
जब राहुल की मुलाकात रितेश सिधवानी से हुई तो उन्हें इस प्रोजेक्ट में दम नजर आया। उन्होंने फिल्म का बजट बढ़ा दिया और इरफान की जगह शाहरुख खान ने ले ली।