'शहजादा' के रिलीज होते ही घटे शाहरुख खान की 'पठान' के टिकट के दाम
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। यह फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। हाल ही में इस फिल्म ने 500 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है।
'पठशन' 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। दर्शकों से फिल्म को मिल रहे इस प्यार को देखते हुए मेकर्स ने 'पठान' के टिकट भी सस्ती कर दी है।
#PathaanDay party is on! Book tickets of #Pathaan at 110/- flat across all shows in India at @_PVRCinemas | @INOXMovies | @IndiaCinepolis and other participating cinemas! *T&C apply.
— Yash Raj Films (@yrf) February 17, 2023
Book your tickets NOW - https://t.co/SD17p6wBSa | https://t.co/VkhFng5XLL pic.twitter.com/OckbtFtmD6
मेकर्स ने 17 फरवरी के दिन फिल्म 'पठान' के सभी शोज की टिकट दर 110 रुपए की है। इसकी जानकारी यशराज फिल्म्स के डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा ने भी ट्वीट करते हुए दी।
बता दें कि 17 फरवरी को कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में पठान की टिकट दर कम होने से कार्तिक को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में हैं। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

