1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. manul chudasama to enter alibaba dastaan e kabul as new mariam

तुनिषा शर्मा के निधन के बाद 'अली बाबा : दास्तान ए काबुल' को मिली नई मरियम

Ali Baba Dastan e Kabul
टीवी सीरियल 'अली बाबा : दास्तान ए काबुल' में मरियम का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शो के सेट पर अपने को-एक्टर और बॉयफ्रेंड शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद शीजान को तुनिषा को आत्महत्या के उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। 

 
शो के मेकर्स ने शीजान खान की जगह अभिषेक निगम कोकास्ट किया था। वहीं अब शो को नई मरियम भी मिल गई हैं। तुनिषा के बाद शो में मरियम का किरदार मनुल चुडासमा निभाएंगी। उन्होंने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
 
मनुल चुडासमा ने शो 'एक थी रानी, एक था रावण' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, कुछ दिन बाद ही वो रातोंरात शो बाहर हो गई थीं। एक्ट्रेस को लेकर कहा गया था कि मेकर्स स्टोरी को नए एंगल से दिखाना चाहते हैं। नए किरदार के हिसाब से मनुल ग्‍लैमरस और सेंसुअस नहीं हैं।
 
ईटाइम्स से बातचीत के दौरान मनुल ने कहा कि मुझे राजकुमारी मरियम के किरदार के लिए चुना गया और इसके लिए मैं शो मेकर्स की आभारी हूं। इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ी बात है और एक शानदार एहसास है। उन्‍हें यह बखूबी एहसास है कि शो में मरियम का किरदार एक बड़ी जिम्‍मेदारी है। खासकर तुनिषा शर्मा की मौत के बाद लोगों की अपेक्षाएं उनसे बढ़ गई हैं।
 
तुनिषा शर्मा की तारीफ करते हुए मनुल ने कहा, उन्‍होंने शो में जो काम किया है, वह अद्भुत है। मुझे उम्मीद है कि लोग मुझे इस किरदार में पसंद करेंगे और मुझ पर भी उसी प्यार की बौछार करेंगे, जो उन्होंने पहले की थी। मनुल चुडासमा बृज के गोपाल और तेनाली रामा जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्रिश्चियन के बाद नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल