बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actor raj kapoors mumbai bungalow acquired by godrej properties
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (15:58 IST)

आरके स्टूडियो के बाद बिका राज कपूर का बंगला, जानिए कौन हैं खरीदार

rk studio
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता राज कपूर का ऐतिहासिक बंगला बिग गया है। मुंबई के चेंबूर में स्थित इस बंगले को गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने खरीदा है। कंपनी इस पर एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट डेवलप करेगी। 

 
बताया जा रहा है कि राज कपूर के बंगले का सौदा 100 करोड़ रुपए में हुआ है। हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। कंपनी का कहना है कि इस बंगले को राज कपूर के परिवार वालों से खरीदा गया है और उस पर एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाया जाएगा।
 
खबरों के अनुसार राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने कहा, इस प्रॉपर्टी से हमारी कई यादें जुड़ी हैं और इसका हमारे परिवार के लिए काफी महत्व है। हमें उम्मीद है कि कंपनी इसकी समृद्ध विरासत को अगले फेज में ले जाएगी। 
 
बता दें कि इससे पहले गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मई 2019 में राज कपूर के आरके स्टूडियो को खरीदा था। वहां मिक्स्ड यूज प्रोजेक्ट Godrej RKS डेवलप किया जा रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'शहजादा' के रिलीज होते ही घटे शाहरुख खान की 'पठान' के टिकट के दाम