1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shahid Kapoor, Jab We Met, Imtiaz Ali

जब वी मेट के बाद फिर साथ फिल्म करेंगे शाहिद और इम्तियाज!

शाहिद कपूर
जब वी मेट को प्रदर्शित हुए दस वर्ष का लंबा समय बीत गया है। इन दस वर्षों में 'जब वी मेट' के निर्देशक इम्तियाज अली ने कई फिल्में बनाईं और फिल्म के हीरो शाहिद कपूर ने भी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन दोनों फिर साथ नहीं आए। खबर है कि इम्तियाज अपनी अगली फिल्म शाहिद के साथ बना सकते हैं और शाहिद भी इम्तियाज के साथ फिल्म करने को लेकर बेहद उत्सुक हैं। 
 
जब वी मेट में शाहिद कपूर ने आदित्य कश्यप नामक किरदार निभाया था जो गंभीर और सुलझा हुआ शख्स था। हालांकि करीना कपूर के किरदार को ज्यादा लोकप्रियता मिली, लेकिन शाहिद कपूर ने भी फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया था। शाहिद बोल चुके हैं कि उनका यह कैरेक्टर कई लेयर्स वाला था और उसे शानदार तरीके से इम्तियाज ने फिल्माया था। 
 
फिलहाल इम्तियाज और शाहिद का एक जैसा हाल है। इम्तियाज की कई फिल्में असफल रही हैं जबकि वे रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे लोकप्रिय सितारों के साथ फिल्में बना चुके हैं। दूसरी ओर शाहिद ने भी कई असफल फिल्में दी हैं और उनके बाद आए रणवीर सिंह, वरुण धवन, रणबीर कपूर अब उनसे आगे निकल गए हैं। 
 
संभव है कि एक बार फिर इम्तियाज और शाहिद साथ फिल्म कर अपने खोए हुए जादू को पा सकें। 
 
अगला लेख
सनी लियोन से दोगुनी रकम मांगी ईशा गुप्ता ने!