Hanuman Chalisa
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Salman Khan, Party

शाहरुख-सलमान ने सुबह 4 बजे तक की पार्टी

शाहरुख खान
कुछ दिनों पहले शाहरुख खान ने अपने बंगले 'मन्नत' पर पार्टी रखी थी जिसमें सलमान खान भी मौजूद थे। सुबह पांच बजे तक जश्न चलता रहा। दोनों सुपरस्टार्स को एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा है। इसीलिए 28 नवंबर की रात सलमान ने अपने घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' पर पार्टी रखी। रात बारह बजे के लगभग सलमान खान के घर शाहरुख पहुंचे। सुनील शेट्टी और आदित्य पंचोली पहले से ही मौजूद थे। सुबह चार बजे तक बातचीत और खाने-पिलाने का दौर चलता रहा। 29 नंवबर की सुबह चार बजे शाहरुख अपने घर जाने के लिए निकले। उन्हें छोड़ने के लिए सलमान, अरबाज और सोहेल खान भी आए। 


 
लगातार मुलाकातों और पार्टियों के दौर से लग रहा है कि सलमान और शाहरुख ने बीती बातें भूला दी है। वे एक बार फिर अच्छे दोस्त बन गए हैं और इससे दोनों के ज्यादातर फैंस बेहद खुश हैं। 
ये भी पढ़ें
पार्टी में एक-दूसरे से एक शब्द नहीं बोले सलमान-मलाइका