Hanuman Chalisa
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Malaika Arora Khan, Kareena Kapoor

पार्टी में एक-दूसरे से एक शब्द नहीं बोले सलमान-मलाइका

सलमान खान
करीना कुछ दिनों में मां बनने वाली हैं। उनके पिता रणधीर कपूर के अनुसार डॉक्टर ने 20 दिसम्बर की तारीख दी है। करीना की खास सहेली अमृता अरोरा ने हाल ही में एक पार्टी का आयोजन किया। इसमें करीना के पति सैफ अली खान के साथ मलाइका अरोरा खान,  करिश्मा कपूर और नजदीकी लोग मौजूद थे। करीना ने सलमान खान को विशेष रूप से इस पार्टी के लिए बुलाया। सलमान इस पार्टी में नहीं आना चाहते थे क्योंकि मलाइका अरोरा खान से वे बेहद नाराज हैं, लेकिन बेबो का कहना वे टाल नहीं पाए। 


 
पार्टी में मौजूद लोगों के अनुसार मलाइका अरोरा से सलमान की नाराजगी पार्टी में खुल कर दिखाई दी। उनके समझाने के बावजूद मलाइका ने अरबाज से तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी। सलमान को गुस्सा दिलाने के लिए यह काफी था। पार्टी में सलमान ने मलाइका से दूरी बना कर रखी। दोनों ने एक शब्द आपस में नहीं बोला। ग्रुप फोटो में भी दोनों दूर-दूर रहे। पार्टी में मौजूद लोगों ने भी इस बात का ध्यान रखा कि सलमान और मलाइका के बीच किसी बात को लेकर विवाद न हो जाए। 


 
इस पार्टी में यूलिया वंतूर भी नजर आईं। गौरतलब है कि यूलिया और सलमान अब अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों को एक साथ देख कर अफवाहों का बाजार फिर गर्म हो गया है।

ये भी पढ़ें
'एक था राजा एक थी रानी' में तनवी माध्यन बनेंगी वेश्या