Sun, 26 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Jolly LLB2, Subhash Kapoor, Akshay Kumar

शाहरुख खान नहीं होंगे 'जॉली एलएलबी 3' में

शाहरुख खान
अफवाह उड़ाने वाले कुछ भी लिख देते हैं। जॉली एलएलबी 2 के हिट होते ही फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर ने कहा कि वे जॉली एलएलबी 3 भी बनाएंगे। उनका इतना कहना था कि लोगों ने तीसरी कड़ी की स्टार कास्ट भी तय कर दी। लिख डाला कि अक्षय कुमार को सीक्वल से आउट कर शाहरुख खान को ले लिया गया। 


 
बात जब सुभाष कपूर तक पहुंची तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तो जॉली एलएलबी 3 की स्क्रिप्ट भी फाइनल नहीं हुई है तो शाहरुख को साइन करने का सवाल ही नहीं उठता। कपूर के अनुसार शाहरुख खान से उन्होंने संपर्क भी नहीं किया है। पता नहीं किसने ये अफवाह फैला दी है। 
 
जॉली एलएलबी 2 ने पहले भाग की तुलना में लगभग चार गुना व्यवसाय किया है। फिल्म भारत से लगभग 115 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है और फिल्म को हिट करार दिया है। 
ये भी पढ़ें
सलमान के बारे में क्या बोले संजय दत्त