शाहरुख ने माना 'दिलवाले' का व्यवसाय उम्मीद से कम
शाहरुख खान की पिछली फिल्म 'दिलवाले' का व्यवसाय उम्मीद से कम रहा। ज्यादातर लोगों को फिल्म पसंद भी नहीं आई। कहा जा रहा है कि इसको लेकर शाहरुख खान और फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी में तनातनी भी हो गई।
शाहरुख खान ने भी स्वीकार लिया कि 'दिलवाले' का भारत में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद से कम कलेक्शन कर पाई। वे खुद इसको लेकर निराश हैं।
जहां तक विदेश का सवाल है फिल्म ने जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन अपने देश में फिल्म के कमजोर रहने से शाहरुख खुश नहीं हैं।
18 दिसम्बर को रिलीज यह फिल्म भारत में अब तक डेढ़ सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू नहीं पाई है। 'दिलवाले' के सामने रिलीज हुई 'बाजीराव मस्तानी' ने बेहतर प्रदर्शन किया।

