dharma sangrah
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Amitabh Bachchan, AIB

किसने शाहरुख खान से कहा कि स्टेज पर जाने के पहले पैंट की जि़प चेक किया करो

शाहरुख खान
एआईबी को दिए गए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कई बेहतरीन बातें बताईं। इसमें उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन के साथ एक बार बैकस्टेज बात हो रही थी। मैंने पूछा कि स्टेज पर जाने से पहले आप क्या करते हैं। अमिताभ ने कहा कि स्टेज पर जाने के पहले अपने पैंट की जिप चेक कर लेनी चाहिए। शाहरुख ने इसे लाइव शो से जुड़ी सबसे बड़ी सीख बताया। शाहरुख ने यह भी बताया कि अमिताभ ने एक और सलाह दी कि कुछ गलती हो तो फौरन माफी मांग लो। भले ही तुम्हारी गलती ना हो। ऐसा यदि तुम नहीं करते हो तो लोग कहेंगे कि तुम्हारे पैसा तुम्हारे सिर चढ़ गया है। 
सारी हीरोइनें जवान... अगले पेज पर
 

शाहरुख के अनुसार उन्हें फिल्म उद्योग में आए 25 वर्ष से हो गए हैं। अभी भी वे परदे पर अपने से उम्र में आधी हीरोइनों के साथ रोमांस करते नजर आते हैं। लोग कहते हैं कि मैं अब बूढ़ा हो गया हूं तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं। अगर मेरी हीरोइनें युवा हैं तो उनसे ये कहूं कि पहले अपनी उम्र बढ़ा कर आओ। 
गालियों की आदत हो गई है... अगले पेज पर
 

शाहरुख ने बताया कि अक्सर यात्रा के दौरान वे ट्विटर पर होते हैं। वे कहते हैं 'मैं बहुत सारे ऐसे लोगों को जानता हूं जो मुझे गाली देते हैं। जब वे गाली नहीं देते हैं तो मैं सोचने लगता हूं कि क्या मेरी लोकप्रियता कम हो गई है। यदि वे गाली की स्पेलिंग गलत लिखते हैं तो मुझे गुस्सा भी आता है। 
ये भी पढ़ें
वेडिंग एनिवर्सरी की कहानी