सम्बंधित जानकारी
- फिल्मसिटी में हादसा, अक्षय कुमार की फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट पर तेंदुए ने किया हमला
- 'मिर्जापुर' के एक्टर शाहनवाज प्रधान का हुआ निधन, फंक्शन के दौरान आया हार्ट अटैक
- धर्मेन्द्र के हाथों जब चीते की गई जान कर्तव्य की शूटिंग के दौरान
- 'शहजादा' के रिलीज होते ही घटे शाहरुख खान की 'पठान' के टिकट के दाम
- आरके स्टूडियो के बाद बिका राज कपूर का बंगला, जानिए कौन हैं खरीदार
संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक आया सामने, ये एक्ट्रेसेस आएंगी नजर | sanjay leela bhansali web series heeramandi first look out
'गंगूबाई काठियावाड़ी' की जबरदस्त सफलता के बाद संजय लीला भंसाली अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'हीरामंडी' लेकर आ रहे हैं। हीरामंडी एक वेब सीरीज है जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं अब हीरामंडी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस सीरीज में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।
नेटफ्लिक्स ने 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर रिलीज किया है। पोस्टर में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल बेहद शाही अंदाज में नजर आ रही हैं। इतनी एक्ट्रेसेस को एकसाथ देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।
फर्स्ट लुक टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई एक और समय, एक और युग, एक और जादुई दुनिया जिसका हम हिस्सा बनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। यहां हीरामंडी की खूबसूरत और दिलचस्प दुनिया की एक झलक है... जल्द आ रहा है।
खबरों के अनुसार संजय लीला भंसाली की यह सीरीज तवायफों की जिंदगी पर आधारित है जो विभाजन से पहले लाहौर की हीरा मंडी में रहती थीं। इस सीरीज को बनाने के लिए बड़े-बड़े सेट्स लगाए गए है। इस सीरीज के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
