1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mirzapur actor shahnawaz pradhan passes away after suffering a heart attack

'मिर्जापुर' के एक्टर शाहनवाज प्रधान का हुआ निधन, फंक्शन के दौरान आया हार्ट अटैक

web series mirzapur
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में गुड्डू भैया के ससुर का किरदार निभाने वाले एक्टर शाहनवाज प्रधान का निधन हो गया है। एक्टर का निधन 17 फरवरी को हार्ट अटैक की वजह से हुआ। उन्होंने 56 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 

 
खबरों के अनुसार शाहनवाज किसी फंक्शन में शामिल हुए थे उसी दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। 
 
शाहनवाज प्राधन के को-एक्टर राजेश तैलंग ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्म नोट शेयर करते हुए लिखा, 'शाहनवाज भाई आखिरी सलाम!!! क्या गजब के जहीन इंसान और कितने बेहतर अदाकार थे आप, मिर्जापुर के दौरान कितना सुंदर वक्त गुजरा आपके साथ, यकीन नहीं हो रहा।'
 
शाहनवाज प्रधान कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके थे। उन्होंने 'श्री कृष्णा' सीरियल में नंद बाबा का रोल निभाया था। वह देख भाई देख, अलिफ लैला, ब्योमकेश बख्शी और बंधन सात जन्मों का जैसे शोज में काम कर चुके थे। शाहनवाज ने प्यार कोई खेल नहीं, फैंटम और रईस जैसी फिल्मों में भी काम किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
धर्मेन्द्र के हाथों जब चीते की गई जान कर्तव्य की शूटिंग के दौरान