मां नरगिस की पुण्यतिथि पर संजय दत्त ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- एक दिन नहीं गुजरता जब आपकी याद न आए
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की मां नरगिस की 3 मई को पुण्यतिथि है। संजय दत्त अपनी मां नरगिस के बेहद करीब थे। जिस वजह से वो अपने जीवन की हर छोटी बड़ी बात को उनके साथ शेयर किया करते थे। नरगिस का निधन कैंसर की बीमारी से हुआ था।
मां नरगिस की पुण्यतिथि पर संजय दत्त ने उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। संजय दत्त ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर को शेयर करते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में संजय ने अपनी मां को लेकर एक इमोशनल बात लिखी है।
Not a day goes by when I don't miss you Ma! pic.twitter.com/wCGwShf2UF
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) May 3, 2021
इस तस्वीर में नरगिस और संजय दत्त नजर आ रहे हैं। तस्वीर में संजय दत्त बहुत छोटे हैं। संजय दत्त ने लिखा, ऐसा एक दिन नहीं गुजरता जब आपकी याद न आए मां, मैं आज भी आपको बहुत मिस करता हूं।
संजय अपनी मां के बेहद करीब थे। बताया जाता है कि नरगिस कभी संजय को बोर्डिंग स्कूल नहीं भेजना चाहती थीं। वो चाहती थीं कि पूरा परिवार एक ही घर में रहे। लेकिन सुनील दत्त का मानना था कि बाहर जाकर संजय को दूसरे बच्चों के साथ मिलकर रहना चाहिए जहां उसे एहसास न हो कि वो कितने बड़े घर का लड़का है। जहां वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे और एक अच्छा इंसान बनकर घर लौटे।

