1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. farhan akhtar slams those selling fake covid 19 medication

कोरोनावायरस की नकली दवा बनाने वालों पर फूटा फरहान अख्तर का गुस्सा, बोले- शर्म आनी चाहिए

Coronavirus
देश में कोरोनावायरस ने तबाही मचाई हुई है। इस महामारी की चपेट में हरदिन हजारों लोग आ रहे हैं। वहीं लोगों को ऑक्सीजन, दवाई और अस्पतालों में बेड के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कुछ लोग आपदा की इस घड़ी में अवसर तलाश रहे हैं।

 
खबरें आ रही हैं कि कुछ लोग कोरोना की नकली दवाएं बना और बेच रहे हैं। कोरोनावायरस की फर्जी दवाइयां बनाने वालों को लेकर अब बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
 
फरहान ने ट्विटर पर लिखा, एक न्यूज रिपोर्ट देखी जिसमें लोग कोविड की नकली दवाएं बना और बेच रहे हैं। ऐसे परेशानी वाले समय में लोगों को धोखा देने के लिए आपको एक खास किस्म का राक्षस होना पड़ेगा। आप लोग जो भी हैं, शर्म आनी चाहिए।
 
बता दें कि फरहान अख्तर ने कोरोना के मरीजों की मदद के लिए भी हाथ आगे बढ़ाया है। फरहान ने सोशल मीडिया पर उन NGO की लिस्ट शेयर की थी जिन्हें उनकी कंपनी कोरोना मरीजों की मदद के लिए फंड देगी। 
 
फरहान अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म तूफान में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक स्ट्रीट बॉक्सर के संघर्षों पर बनी है। फिल्म तूफान 21 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
 
अगला लेख
कोरोना की वजह से भूमि पेडनेकर ने 24 घंटे में दो करीबियों को खोया, 3 की हालत गंभीर