रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sanjay Dutt, Ranbir Kapoor, Dia Mirza, Rajkumar Hirani
Written By

संजय दत्त बायोपिक... कौन निभा रहा है रिचा, सुनील दत्त और मान्यता के किरदार

संजय दत्त
संजय दत्त पर बायोपिक बनाने की घोषणा तो बहुत पहले राजकुमार हिरानी कर चुके हैं, लेकिन फिल्म की शूटिंग अब जाकर शुरू हुई है। हिरानी का बहुत सारा समय कलाकारों के चयन में भी खर्च हुआ है। 
 
हाल ही में इस फिल्म से दीया मिर्जा को जोड़ा गया। वे संजय दत्त की वर्तमान पत्नी मान्यता दत्त का किरदार निभाएंगी। यह इस फिल्म का महत्वपूर्ण किरदार है। दीया पहली बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म करेंगी। रणबीर फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। मान्यता के साथ संजय दत्त ने 2008 में विवाह रचाया था। 
दीया और रणबीर के अलावा परेश रावल फिल्म में सुनील दत्त का किरदार निभा रहे हैं। इस रोल के लिए पहले अक्षय खन्ना का नाम चर्चा में था। अक्षय पर लुक टेस्ट किए गए, लेकिन हिरानी और अक्षय दोनों इससे नाखुश थे। सोनम कपूर भी इस फिल्म में नजर आएंगी। खबर है कि वे संजय दत्त की पहली पत्नी के रिचा के किरदार में दिखाई देंगी। यह फिल्म 2017 के क्रिसमस पर प्रदर्शित होगी। 
ये भी पढ़ें
सुभाष घई : बॉलीवुड के दूसरे शोमैन के रूप में पहचान बनाई