शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanjay dutt joins housefull 5 cast producer sajid nadiadwala confirmed
Last Modified: शनिवार, 13 जुलाई 2024 (17:54 IST)

हाउसफुल 5 में हुई संजय दत्त की एंट्री, अक्षय कुमार संग लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

Film Housefull 5
Film Housefull 5: साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की सभी फिल्मों ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। फैंस लंबे समय से 'हाउसफुल 5' का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन का नाम पहले ही कंफर्म हो चुका है। 
 
वहीं अब इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है। 'हाउसफुल 5' में संजय दत्त भी दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह संजय दत्त संग पोज देते नजर आ रहे हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ साजिद ने लिखा, NGEFamily को यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि संजय दत्त Housefull 5 परिवार में शामिल हो रहे हैं! पागलपन से भरी एक और रोमांचक यात्रा का बेसब्री से इंतजार है।
 
हाउसफुल 5 में एंट्री के बाद संजय दत्त ने कहा, मैं साजिद को बहुत पहले से जानता हूं। शुरुआती दौर में वो असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे। उन्हें आगे बढ़ते देख अच्छा लगता है। हमारी इंडस्ट्री के बेहतरीन प्रोड्यूसर्स में से एक बनते हुए देखना अद्भुत रहा है। साजिद मेरे लिए फैमिली की तरह हैं और पिछले कुछ सालों में हमारी दोस्ती और भी मजबूत हुई है।
 
फिल्म 'हाउसफुल 5' का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त से यूके में शुरू होगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। 
ये भी पढ़ें
रोशन को कव्वाली को संगीतबद्ध करने में थी महारत हासिल