शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss ott 3 armaan malik and kritika private moment captured in blanket
Last Modified: शनिवार, 13 जुलाई 2024 (16:22 IST)

Bigg Boss OTT 3 : कंबल के अंदर कृतिका संग कोजी हुए अरमान मलिक, वायरल हुआ प्राइवेट मोमेंट का वीडियो

Bigg Boss OTT 3
Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में यूट्यूबर अरमना मलिक और उनकी पत्नी कृतिका मलिक सुर्खियों में बने हुए हैं। अरमान की पहली पत्नी पायल के घर के बाहर होने के बाद वह कृतिका खुलकर रोमांस करते दिख रहे हैं। अब दोनों का प्राइवेट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया है। 
 
बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट एपिसोड में अरमान और कृतिका बेड पर बेहद कोजी नजर आ रहे हैं। दोनों कंबल के अंदर एक साथ कैमरे में कैद हुए। कंबल के अंदर अरमान का कुछ हैंड मूवमेंट्स दिख रहा है। इसके बाद वह कृतिका की ओर देखकर मुस्कुराते हैं और वह भी जवाब में मुस्कुराती हैं।
 
अरमान और कृतिका के वीडियो पर खूब नेगेटिव कमेंट्स आ रहे हैं। कई यूजर्स कह रहे हैं कि इन दोनों को ऐसा देखकर बाहर पायल का क्या हाल हो रहा है। 
 
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री करने से पहले अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका मलिक ने शो के मंच पर होस्ट अनिल कपूर से मुलाकात की थी। अरमान की पहली शादी 2011 में पायल मलिक संग हुई थी। दोनों के 3 बच्चे हैं। वहीं अरमान ने दूसरी शादी 2018 में कृतिका संग रचाई थीं। दोनों का एक बेटा है। 
ये भी पढ़ें
बाहुबली में कटप्पा के किरदार के लिए यह बॉलीवुड स्टार था पहली पसंद, इस वजह से नहीं बनी बात!