मंगलवार, 16 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. viral girl monalisa to make south film debut with nagamma
Last Updated : गुरुवार, 28 अगस्त 2025 (16:00 IST)

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब करेंगी साउथ फिल्मों में डेब्यू, जानिए पूरी डिटेल

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब करेंगी साउथ फिल्मों में डेब्यू, जानिए पूरी डिटेल
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में एक साधारण सी लड़की मोनालिसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और उनकी जिंदगी पलट गई। रुद्राक्ष की माला बेचने आई मोनालिसा के कजरारे नैन लोगों का दिल जीत गए। भीड़ इस कदर बढ़ी कि उन्हें जल्द ही मेले से घर लौटना पड़ा। इसी दौरान उन्हें फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म ऑफर की, जो फिलहाल ठंडे बस्ते में है।
 
साउथ सिनेमा से आया बड़ा मौका
वायरल होने के बाद मोनालिसा के सितारे बुलंदियों पर पहुंच गए। बॉलीवुड से ऑफर मिलने के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी उनकी एंट्री हो रही है। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ की जानकारी साझा की। फिल्म के निर्माता सिबी मलयिल हैं, जो मलयालम इंडस्ट्री के दिग्गज नामों में गिने जाते हैं।
 
‘नागम्मा’ में दिखेगी मोनालिसा और कैलाश की जोड़ी
फिल्म ‘नागम्मा’ में मोनालिसा के अपोजिट मलयालम अभिनेता कैलाश नजर आएंगे, जो ‘नीलाथमारा’ (2009) जैसी फिल्मों से पॉपुलर हुए थे। इस फिल्म का निर्देशन पी बीनू वर्गीस कर रहे हैं और शूटिंग सितंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म की पूजा सेरेमनी कोच्चि में हुई, जिसकी झलकियां मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए साझा कीं।
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 19 में कुनिका सदानंद का खुलासा: 42 साल पुराना दर्द और मनोज बाजपेयी की यादें