1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanjay dutt and suniel shetty will be seen together in a comedy film

सालों बाद पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे संजय दत्त और सुनील शेट्टी, कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर

sanjay dutt
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और संजय दत्त लंबे समय बाद एक बार फिर साथ में पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। तकरीबन 12 साल बाद दोनों बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।

 
खबरों के अनुसांर कांटे (2002) और शूटआउट एट लोखंडवाला’ (2007) जैसी हिट फिल्में देने के बाद संजय दत्त और सुनील शेट्टी एक कॉमेडी ड्रामा में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन समीर कार्णिक करेंगे।
 
सुनील शेट्टी ने बताया कि मुझे खुशी है कि बाबा (संजय दत्त) और मैं इतने सालों बाद एक फिल्म के लिए टीम बना रहे हैं। हम इस फिल्म में अपनी उम्र का किरदार निभा रहे हैं और मुझे कहना होगा कि स्क्रिप्ट शानदार है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को हमारा किरदार बड़े पर्दे पर पसंद आएगा इस बार हम दोनों कॉमेडी करते दिखाई देंगे। 
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में संजय दत्त और सुनील शेट्टी के अलावा ईशा गुप्ता, जायेद खान, सौरभ शुक्ला और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में होंगे। ये उत्तर भारत पर आधारित एक आउट-एंड-आउट कॉमेडी है। संजय दत्त और सुनील शेट्टी दोनों को पंजाबियों की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।
अगला लेख
Bigg Boss 15 Finale : शो के एक्स विनर ने टॉप 5 फाइनलिस्ट को दिया 10 लाख रुपए का लालच, कौन छोड़ेगा शो?