Sat, 25 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Tubelight, Kabir Khan, Blockbuster

सलमान खान की ट्यूबलाइट को रिलीज के पहले ही मिले 152 करोड़ रुपये!

सलमान खान
बड़े स्टार्स की फिल्म रिलीज के पहले ही अपनी लागत से ज्यादा वसूल लेती हैं और ऐसा ही कुछ सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों के साथ होता है। 
 
23 जून को सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' प्रदर्शित हो रही है जिसे कबीर खान ने निर्देशित किया है। कबीर-सलमान की जोड़ी बेहद सफल रही है। 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म वे साथ दे चुके हैं।
 
यही कारण है कि 'ट्यूबलाइट' को रिलीज के पहले ही 152 करोड़ रुपये आ चुके हैं। फिल्म का म्युजिक राइट्स 20 करोड़ रुपये में बिका है। इतनी रकम तो कई फिल्मों का लाइफ टाइम बिजनेस भी नहीं होता है। 
 
साथ ही 132 करोड़ रुपये में सेंट्रल इंडिया सर्किट को छोड़ कर पूरे भारत के थिएट्रिकल राइट्स बिके हैं। सेंट्रल इंडिया में यह फिल्म सलमान खुद रिलीज करेंगे। 
 
इस तरह से 152 करोड़ रुपये फिल्म के रिलीज होने के पहले ही आ गए हैं। ओवरसीज राइट्स, सैटेलाइट और अन्य राइट्स से अभी आय होना बाकी है। 
ये भी पढ़ें
बैंक चोर की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है शुरुआत?