1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan starrer sikandar box office collection day 6

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की सिकंदर ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन

Sikandar Movie Box Office Collection
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं। 
 
'सिकंदर' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.56 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। सलमान खान की स्टार पावर से लैस ‘सिकंदर’ को हर कोने से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। 
 
पायरेसी के बावजूद सलमान का स्टारडम फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकाए हुए है। महज चार दिनों में 'सिकंदर' ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, और भारत में केवल पांच दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली थी। 
 
सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं और इस बार उनके साथ हैं बेहद खूबसूरत रश्मिका मंदाना। फिल्म ‘सिकंदर’ को विजनरी प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस किया है। इसे मास्टर स्टोरीटेलर ए.आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ग्राउंड जीरो से इमरान हाशमी का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर