1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. when rupali ganguly working as a waitress to support her family

जब पिता की फिल्में हो गईं फ्लॉप, रूपाली गांगुली को करना पड़ा था वेट्रेस का काम

Rupali Ganguly Birthday
'अनुपमा' बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रूपाली गांगुली 5 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रूपाली गांगुली ने 1985 में फिल्म 'साहेब' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। रूपाली ने अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। रूपाली टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। 
 
रूपाली गांगुली को इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। एक इंटरव्यू के दौरान रूपाली गांगुली ने उन मुश्किल पलों के बारे में बताया था जब उनके पिता फिल्ममेकर अनिल गांगुली की दो फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद रूपाली को पैसों के लिए कैटरिंग का काम करना पड़ा और साथ ही वेट्रेस के तौर पर कमान संभाली।
 
रूपाली गांगुली ने कहा था, मेरे पिता अनिल गांगुली एक फिल्ममेकर थे, जो कि काफी पैशन के साथ फिल्में बनाते थे। यह उन दिनों की बात है जब घर बेचकर भी फिल्में बनाई जाती थीं। हमारी खराब किस्मत कि पापा की दो तीन फिल्में फ्लॉप हो गईं और हम सड़क पर आ गए। उस दौरान मैंने केटरिंग से होटल मैनेजमेंट करना शुरू किया।
 
रूपाली ने कहा था, पापा की तबीयत भी ठीक नहीं रहती थी तो मैंने अपने कैटरिंग कॉलेज के माध्यम से वेटर का काम भी किया है, जहां मुझे प्रति घंटे 180 रुपए मिलते थे। पैसे को लिए मैंने काफी दूसरे काम भी ट्राई किए और इसके साथ ही स्टेज पर अपनी एक्टिंग चालू रखी।
 
रूपाली ने बताया था कि मैंने एडवर्टाइजमेंट में काम किया। इस दौरान मैं अपने पति अश्विन से मिली। उन्होंने बोला कि मुझे टीवी में ट्राई करना चाहिए फिर मैंने भी इस बारे में सोचा। इसके तुरंत बाद मुझे सुकन्या में रोल ऑफर हुआ। अपने काम को बेहतर बनाने के पीछे रुपाली अपने पिता को क्रेडिट देती हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अस्पताल से घर पहुंचा मनोज कुमार का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार की तैयारी हुई शुरू