सम्बंधित जानकारी
- सिकंदर के बाद शुरू हुआ बजरंगी भाईजान 2 पर काम, सलमान खान ने की लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद से मुलाकात!
- नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के हंसते चेहरे के पीछे छुपा है दर्द, इस वजह से टूट गई थी सगाई
- जब पिता की फिल्में हो गईं फ्लॉप, रूपाली गांगुली को करना पड़ा था वेट्रेस का काम
- अस्पताल से घर पहुंचा मनोज कुमार का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार की तैयारी हुई शुरू
- गोल्डन बॉडीकॉन ड्रेस में दिशा पाटनी का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरें वायरल
पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। पद्मश्री और दादा साहेब पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए कई सेलेब्स श्मशान घाट पहुंचे।
मनोज कुमार का अंतिम संस्कार पवन हंस शमशान घाट पर किया गया। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम नजर आईं।
मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने सलीम खान, अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा, सुभाष घई, राज बब्बर समेत कई सेलेब्स पहुंचे। मनोज कुमार को अंतिम विदाई देते समय उनकी पत्नी शशि गोस्वामी फूट-फूटकर रोने लगीं। यह नजारा देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।
बता दें कि मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में 4 अप्रैल को अंतिम सांस ली। वह 21 फरवरी से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। मनोज कुमार लंबे वक्त से स्वास्थ संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
