1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Sonakshi Sinha, Twitter

सलमान ने सोनाक्षी को दिया धन्यवाद

सलमान खान
आप चाहो तो कुछ भी सेलिब्रेट कर सकते हो। एक फिल्म निर्माता ने अपनी फिल्म के 25 शो पूरे होने पर ही पार्टी दे डाली थी। अब तो निर्माता फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद पार्टी दे डालते हैं जिससे संदेशा जाता है कि उनकी फिल्म सफल रही है। भला वितरकों से जाकर कौन पूछता है। 
 
इसी तरह ट्वीटर के एक या दो वर्ष पूरे होने पर फिल्म कलाकार ऐसा दिखाते हैं मानो उन्होंने बड़ी सफलता हासिल कर ली हो। सलमान ने भी हाल ही में ट्वीटर पर पांच वर्ष पूरे कर लिए। अब ये कौन सी बड़ी बात है, लेकिन सलमान ने इसे इस तरह पेश किया मानो बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हो।
 
उन्होंने इसके लिए भाई अरबाज खान का शुक्रिया अदा किया। वे यही नहीं रूके। सोनाक्षी के लिए वे लिखते हैं कि 'दुबली-पतली सोनाक्षी' का भी शुक्रिया जिन्होंने मुझे ट्वीटर पर आने के लिए छोटा सा रोल अदा किया। साथ ही सलमान ने अपने फॉलोअर्स का भी शुक्रिया अदा किया।