सम्बंधित जानकारी
- केबीसी के सेट पर आते ही कांपने लगते हैं अमिताभ बच्चन के हाथ-पैर
- Friendship Day को बॉलीवुड के इन गानों के साथ बनाएं और खास, सुनिए ये सुपरहिट गाने
- फ्रेंडशिप डे : पर्दे पर हमेशा हिट रही हैं दोस्ती पर आधारित फिल्में
- फ्रेंडशिप डे के मौके राजश्री ने जारी किया फिल्म 'ऊंचाई' का पहला पोस्टर
- करीना कपूर नहीं थी 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए पहली पसंद, 25 साल की एक्ट्रेस को लेना चाहते थे आमिर खान
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' का इस दिन होगा ग्रैंड प्रीमियर! | salman khan show bigg boss 16 start from 1st october 2022
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। जल्द ही इस शो का 16वां सीजन आने वाले हैं। बिग बॉस 16 को लेकर हर दिन नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। वहीं अब शो के ग्रैंड प्रीमियर की तारीख को लेकर खबरें सामने आ रही है।
खबरों के अनुसार बिग बॉस 16 का ग्रैंड प्रीमियर 1 अक्टूबर 2022 कलर्स टीवी पर प्रीमियर होगा। वहीं इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
इस सीजन में भी सलमान का दबंग अंदाज देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने शो के प्रोमो के लिए शूटिंग भी कर ली है। बिग बॉस 16 के कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए है।
खबरें हैं कि शो में मुनव्वर फारुकी, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, शाइनी दोशी, सनाया ईरानी समेत कई सितारे बिग बॉस के घर में दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश बनी थीं।
