1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Shah Rukh Khan, Dus Ka Dum, Rani Mukharjee

सलमान खान को इस एक्ट्रेस ने दी कुंआरा बाप बनने की सलाह

सलमान खान
सलमान खान को उनके शुभचिंतक कह-कह कर थक गए हैं कि शादी कर लो, लेकिन सलमान मुस्कराकर सलाह को हवा में उड़ा देते हैं। वे शादी कब करेंगे ये तो वे खुद भी नहीं जानते, लेकिन रोमांस के मामले में वे आगे रहते हैं। 
 
अब बॉलीवुड में यह माने जाना लगा है कि वे कुंआरे ही रहेंगे और शादी नहीं करेंगे। लेकिन बच्चों के प्रति उनका प्यार कायम है। अक्सर वे बच्चों को दुलारते हुए खुद के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 
 
बच्चों के प्रति उनके इस प्यार को देखते हुए एक एक्ट्रेस ने सलाह दे डाली है कि उन्हें तो कुंआरा बाप बन जाना चाहिए। ये एक्ट्रेस है... 

ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि सलमान की अच्छी दोस्त रानी मुखर्जी हैं। सलमान के शो 'दस का दम' में हाल ही में रानी मुखर्जी पहुंचीं। रानी ने कहा कि सलमान को शादी किए बिना ही पापा बन जाना चाहिए क्योंकि शादी तो वे कर नहीं रहे हैं। 
 
वैसे भी बॉलीवुड में करण जौहर, तुषार कपूर आईवीएफ तकनीक के जरिये पापा बन चुके हैं और उन्होंने शादी भी नहीं की है। यही सलाह रानी ने उन्हें दी है। सलमान को लड़कियों से बात करना नहीं आता... 
दस का दम शो के फिनाले में रानी के साथ शाहरुख खान भी आए। उन्होंने भी सलमान की क्लास ले डाली। शाहरुख ने कहा कि सलमान को तो लड़कियों से बात करना भी नहीं आता। इस पर सलमान ने कहा कि मैं तो अच्छे से बात करता हूं। 
 
इस शो में तीनों ने जम कर धमा चौकड़ी मचाई और यह एपिसोड अब तो देखने लायक बन गया है। 
अगला लेख
देओल्स की यमला पगला दीवाना फिर से की बॉक्स ऑफिस पर राह नहीं आसान