1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan leave galaxy apartment new bandra home project gets final approval from mczma

सलमान खान छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट, परिवार संग 6 मंजिला सी-फेसिंग लग्जरी टावर में होंगे शिफ्ट!

salman khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जितने फेमस हैं उनका ही मशहूर बांद्रा स्थित उनका घर गैलेक्सी अपार्टमेंट भी हैं। सलमान खान इस अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ साल 1974 से रह रहे हैं। लेकिन अब सलमान खान बहुत जल्द अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। 
 
हाल ही में महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सलमान खान और उनके परिवार को बांद्रा के चिंबई इलाके में एक आलीशान, सी-फेसिंग रेजिडेंशियल टावर बनाने की अंतिम मंजूरी दे दी है। यह नया प्लॉट उनके मौजूदा घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है।

क्यों छोड़ना पड़ रहा है आइकॉनिक 'गैलेक्सी अपार्टमेंट'?

बॉलीवुड गलियारों और फैंस के बीच 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' की पहचान शाहरुख खान के 'मन्नत' जितनी ही मशहूर है। ईद का त्योहार हो या भाईजान का जन्मदिन, हजारों फैंस गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं। लेकिन साल 2024 में इस परंपरा को तब गहरा झटका लगा, जब बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाशों ने सलमान खान के इस घर पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दी थीं।
 
जिस बालकनी से सलमान फैंस का अभिवादन करते थे, उसे सुरक्षा कारणों से बुलेट-प्रूफ ग्लास से कवर करना पड़ा और पर्दों से ढक दिया गया। लगातार मिल रही धमकियों और 'Y प्लस' सिक्योरिटी के कड़े घेरे के बीच, अब मुख्य सड़क पर स्थित इस फ्लैट के बजाय एक अधिक सुरक्षित और निजी जगह की जरूरत महसूस की जा रही थी।
 
खबरों के अनुसार चिंबई के एक शांत बाय-लेन में बनने वाली यह नई इमारत हर मायने में खास और बेहद सुरक्षित होगी। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, यहाँ ग्राउंड फ्लोर + स्टिल्ट पार्किंग + 6 मंजिला आवासीय इमारत का निर्माण किया जाएगा। यह आलीशान टावर कुल 1014.11 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला होगा। 
इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी 'सच डेवलपर्स' (Sach Developers) को सौंपी गई है। मुख्य नगरपालिका सड़क से इस इमारत तक पहुंचने के लिए 6.01 मीटर चौड़ी एक निजी अप्रोच रोड बनाई जाएगी, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद मुफीद है।
 
मां सलमा खान के नाम पर है यह प्लॉट
खबरों के अनुसार यह जमीन सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर दर्ज है। इस जगह पर साल 1956 से पहले की एक दो-मंजिला पुरानी इमारत हुआ करती थी, जिसकी मूल मालकिन मैरी क्लोटिल्डा बैप्टिस्टा थीं। कई बार रीसेल होने के बाद, खान परिवार ने साल 2011 में इस संपत्ति को खरीदा था। पुरानी इमारत के जर्जर होने के कारण उसे ढहा दिया गया था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
लगातार दूसरे हफ्ते 'राख' ने दिखाया दम, दुनियाभर में बनी प्राइम वीडियो की नंबर 1 नॉन-इंग्लिश सीरीज