1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suniel shetty reveals granddaughter evaarah offers laddu to pm narendra modi photo every morning

'मोदी जी, मोदी जी' कहती है सुनील शेट्टी की 15 महीने की नातिन, हर सुबह तस्वीर को खिलाती है लड्डू

Suniel Shetty
बॉलीवुड के 'अन्ना' यानी सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। सुनील शेट्टी नाना बनने के फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। वह अपनी नातिन इवारा (Evaarah) से कितना प्यार करते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। 
 
सुनील शेट्टी अक्सर इंटरव्यूज में अपनी नन्ही नातिन का जिक्र करते हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने इवारा की एक ऐसी आदत का खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच लिया है। सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी 15 महीने की नातिन हर सुबह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लड्डू का भोग लगाती है।


एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने इस पूरे वाकये को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह सब तब शुरू हुआ जब इवारा अपनी नैनी के साथ एयरपोर्ट पर थी। वहां नैनी ने उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए 'मोदी जी' के बारे में बताया था। 15 महीने की बच्ची के दिमाग पर वह नाम और चेहरा इस कदर छप गया कि उसने घर आकर इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना लिया।
 
सुनील शेट्टी ने कहा, आप मानेंगे नहीं, मेरी नातिन अभी सिर्फ 15 महीने की है। एयरपोर्ट पर नैनी ने उसे मोदी जी के बारे में बताया था। अब उसके बाद से हर सुबह, वह घर में रखी साईं बाबा की एक किताब खोलती है, जिसमें पीएम मोदी की भी एक तस्वीर है। वह उस तस्वीर को देखकर बड़े प्यार से 'मोदी जी, मोदी जी' कहती है।
 
सुनील शेट्टी ने आगे बताया, "वह तस्वीर खोलने के बाद घर में बने मंदिर में जाती है और गणपति जी की मूर्ति के पास रखा हुआ लड्डू (मीठाई) उठाती है। फिर वह दौड़कर आती है और उस लड्डू को पीएम मोदी की तस्वीर को खिलाती है। न तो मैंने उसे ऐसा करने के लिए कहा और न ही उसकी मां ने। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी दीवानगी को जाहिर करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि वह हमेशा से उनके बड़े प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं यहां किसी राजनीतिक पार्टी की बात नहीं कर रहा हूं, मैं एक लीडर की बात कर रहा हूं। अगर कोई लीडर मुझे प्रभावित करता है, तो वो करता है। जितना प्यार मैं अपने देश से करता हूं, उतना ही सम्मान मैं उनके लिए रखता हूं। उनके व्यक्तित्व में कुछ तो बात है।
 
सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि अगर 15 महीने की एक मासूम बच्ची, जिसे राजनीति या दुनियादारी की कोई समझ नहीं है, वह खुद से हर सुबह उठकर किसी इंसान को इतना सम्मान दे रही है, तो यकीनन उस लीडर के भीतर कोई 'जादुई' आकर्षण है।
 
'अथिया 2.0' है इवारा 
सुनील शेट्टी ने बताया कि इवारा बिल्कुल अपनी मां अथिया शेट्टी की तरह दिखती है, वह उसका '2.0 वर्जन' है। नातिन के साथ वक्त बिताने के लिए 64 वर्ष की उम्र में भी फिट रहने वाले सुनील शेट्टी ने अपना रूटीन बदल लिया है। वह सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक जिम में कड़ा पसीना बहाते हैं। उसके बाद वह तुरंत नहाकर अपना पूरा वक्त इवारा के साथ बिताने के लिए पहुंच जाते हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
तमिल सिनेमा के 'स्क्रीनप्ले किंग' के. भाग्यराज का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस