1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Katrina Kaif, Aishwarya Rai Bachchan

सलमान का ऐश्वर्या ने किया समर्थन...

सलमान खान
आमतौर पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन एक-दूसरे से संबंधित सवालों को टाल देते हैं। बताने की जरूरत नहीं है कि दोनों किसी जमाने में एक-दूसरे की मोहब्बत में गिरफ्त थे। 
 
इन दिनों सलमान चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि उन्हें ओलिंपिक 2016 का भारत का गुडविल एम्बेस्डर बनाया गया है। कुछ खिलाड़ियों को यह बात बुरी लगी है तो कुछ को इसमें किसी तरह की आपत्ति नहीं है। 
 
हाल ही में यही प्रश्न ऐश्वर्या राय बच्चन के आगे उछाला गया। उम्मीद थी कि जवाब नहीं मिलेगा, लेकिन ऐश्वर्या ने सभी को चौंकाते हुए सलमान का समर्थन कर डाला।
 
ऐश्वर्या ने कहा कोई भी व्यक्ति जो देश के लिए अच्छा कर रहा है उसे एम्बेसेडर बनाया जा सकता है, चाहे वो कला, संगीत या खेल से क्यों न जुड़ा हो, बस उसे प्रसिद्ध होना चाहिए। 
गौरतलब है कि जहां सलमान की पूर्व प्रेमिका ने उनका समर्थन किया है, वहीं एक और पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ ने सलमान का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि उन्हें तो विवादों में रहने की आदत है। 
अगला लेख
द जंगल बुक का बनेगा सीक्वल