सम्बंधित जानकारी
- बिग बॉस 16 : शो से बाहर हुए अब्दू रोजिक? फूट-फूटकर रोए 'छोटे भाईजान'
- रितेश देखमुख को बिगड़ैल समझती थीं जेनेलिया, दिलचस्प है लव स्टोरी
- इस वजह से जॉन अब्राहम अपने साथ नहीं रखते बॉडीगार्ड
- बॉक्सर की किक से फट गया था जॉन अब्राहम का सीना, आज भी हैं चोट के निशान
- शो 'ये है चाहतें' में आएगा 20 साल का लीप, एकता कपूर बोलीं- किरदारों को एक नए रूप में पेश करेगा
अक्षय कुमार को रोता देख भावुक हुए सलमान खान, वीडियो शेयर कर कही यह बात | salman khan gets emotional after seeing akshay kumar crying
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनके दबंग अंदाज के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार सलमान खान इमोशनल हो गए हैं। सलमान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर थ्रोबैक एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार रोते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में अक्षय एक रियलिटी शो में अपनी बहन का इमोशनल मैसेज सुनकर उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। अक्षय को रोता देख सलमान खान भी इमोशनल हो गए।
वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, मैंने अभी कुछ ऐसा देखा जो मैंने सोचा कि मुझे भी इसे साझा करना चाहिए, भगवान आपको आशीर्वाद दे अक्की, वास्तव में अमेजिंग, यह देखकर बहुत अच्छा लगा, फिट रहें, काम करते रहें। ईश्वर हमेशा आपके साथ रहे भाई।
सलमान खान यह देखकर काफी खुश हुए हैं कि अक्षय अपनी बहन से इतने जुड़े हुए हैं। वहीं इस वीडियो को री-शेयर करते हुए अक्षय ने सलमान को जवाब लिखा, आपके संदेश ने दिल छू लिया सलमान खान। बहुत अच्छा लगा। भगवान आपको भी आशीर्वाद दें। शाइन ऑन।
सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच यह ब्रोमेंस देखकर फैंस काफी खुश है। दोनों मुझसे शादी करोगी और जान ए मन फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
