1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan follows these actresses on instagram

इंस्टाग्राम पर इन एक्ट्रेसेस को फॉलो करते हैं सलमान खान

salman khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 42 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर हैं। फैंस उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वही सलमान खान मात्र 27 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

 
खास बात यह है कि इन 27 लोगों में मात्र 7 एक्ट्रेसेस शामिल है, जिन्हें सलमान खान फॉलो करते हैं। इन एक्ट्रेसेस में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ और उनकी बहन इसाबेल कैफ भी शामिल है। 
 
इसके अलावा सलमान खान अपनी एक ओर एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी, डेजी शाह, वलूशा डी सूजा, जैकलीन फर्नांडीज और यूलिया वंतूर को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। 
 
सलमान खान अपने कई फैमिली मेबर्स को भी फॉलो करते हैं। इसमें अरबाज खान, सोहेल खान, बहन अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा अग्निहोत्री और बहनोई अतुल अग्निहोत्री शामिल है। 
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह टाइगर 3, भाईजान और किक 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं खबर है कि सलमान शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो रोल करते दिखेंगे।
 
अगला लेख
दीपिका कक्कड़ के ससुर आईसीयू में भर्ती, शोएब इब्राहिम ने की फैंस से दुआ करने की अपील