सम्बंधित जानकारी
- टीवी पर गुदगुदाने फिर आ रहा 'द कपिल शर्मा शो', प्रोमो हुआ रिलीज
- कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित 'शेरशाह' का ट्रेलर रिलीज
- रेड कलर की ड्रेस में नोरा फतेही ने ढाया कहर, हॉट तस्वीरें हो रही वायरल
- निया शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे आईं नजर
- सोनम कपूर के घर आया नया मेहमान, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी खुशखबरी
अनु मलिक की मां का निधन, अरमान मलिक ने लिखा भावुक पोस्ट
मनोरंजन जगत से बीते कुछ दिनों से कई बुरी खबरें सामने आ रही है। कई सेलेब्स इस दुनिया को अलविदा के कह दिया। वही कई सितारो ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है। वही अब अनु मलिक की मां का निधन हो गया है।
इस बात की जानकारी अनु मलिक के भतीजे अरमान मलिक ने एक पोस्ट शेयर करके दी है। अनु मलिक की मां का निधन किस वजह से हुआ इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
अपनी दादी के निधन पर अरमान मलिक ने एक वीडियो पोस्ट कर बेहद बेहद भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, आज अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया... मेरी दादीजान। मेरे जीवन का प्रकाश। मैं कभी भी इस नुकसान को भर नहीं कर सकता।
उन्होंने लिखा, एक खालीपन जिसे मैं जानता हूं कोई नहीं भर सकता। आप अब तक के सबसे प्यारे, सबसे कीमती इंसान थे। मैं बहुत आभारी हूं कि मैं आपके साथ इतना समय बिता पाया। अल्लाह मेरा फरिश्ता अब आपके साथ है।
अरमान मलिक की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स कमेंट करके अनु मलिक की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
