1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor welcome her new puppy photos viral

सोनम कपूर के घर आया नया मेहमान, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी खुशखबरी

sonam kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में भारत लौटी हैं। भारत लौटते ही सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आने लगी। हालांकि बाद में सोनम कपूर ने इस खबरों को खारिज कर दिया था। वही अब सोनम कपूर ने अपने घर में एक नए मेहमान का स्वागत किया है।

 
दरअसल, सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपनी कई तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह एक छोटे से क्यूट डॉग के साथ नजर आ रही हैं। वह डॉग के साथ काफी खुश दिखाई दे रही हैं। 
 
डॉग के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, 'मैं आप सभी के सामने पेश करती हूं कपूर परिवार के सभी नए सदस्य को- रसेल क्रो कपूर को। यहां देखिए उसके साथ मेरे खुशी के पलों की एक झलक।' 
 
सोनम कपूर की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों पर कमेंट कर फैंस सोनम को नए डॉगी की बधाई दे रहे हैं।
 
बता दें कि शादी के बाद सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा संग लंदन में रहने लगी हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली से मिलने भारत आती रहती हैं। सोनम आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। वह अब क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली हैं। 
 
अगला लेख
श्रीदेवी की 'चालबाज से बिल्कुल अलग होगा सीक्वल, श्रद्धा कपूर निभाएंगी डबल रोल