1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. govinda reveals he was uncomfortable while shooting romantic scenes with neelam

जब नीलम संग रोमांटिक सीन शूट करते वक्त खराब हो गई थी गोविंदा की हालत

Neelam Kothari
एक समय फिल्म इंडस्ट्री में गोविंदा के नाम का डंका बजता था। गोविंदा ने अपने‍ फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और कई एक्ट्रेस संग रोमांस किया। गोविंदा ने हाल ही में एक रियलिटी शो में एक दिलचस्प खुलासा किया है।

 
गोविंदा ने बताया कि वो नीलम कोठारी के साथ अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रहें थे। जिसमें एक रोमांटिक गाना भी था। लेकिन गोविंदा ये डांस नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने बताया कि फिल्म इल्जाम के रोमांटिक गाने को पूरा करने में सरोज खान ने मदद की।
 
गोविंदा ने कहा, मुझे याद है कि मेरी पहली फिल्म के दौरान, मुझे नीलम के साथ एक रोमांटिक गाना शूट करना था और मैं ऐसा नहीं कर सका। कोने से, सरोज खान ने मुझे पकड़ा और पूछा कि क्या मैंने कभी किसी लड़की से रोमांस किया है। मैंने नहीं कहा, और उन्होंने तुरंत अपने एक सहायक कोरियोग्राफर से मुझे रोमांटिक कदम कैसे करना है, यह सिखाने के लिए कहा, और यह काफी कुछ था।
 
अगला लेख
मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर सलमान खान बोले- आप तो असली दबंग निकलीं