सम्बंधित जानकारी
- कारगिल युद्ध को दर्शाती बॉलीवुड फिल्में
- सिंगर अनु मलिक की मां का निधन, अरमान मलिक ने लिखा भावुक पोस्ट
- टीवी पर गुदगुदाने फिर आ रहा 'द कपिल शर्मा शो', प्रोमो हुआ रिलीज
- कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित 'शेरशाह' का ट्रेलर रिलीज
- रेड कलर की ड्रेस में नोरा फतेही ने ढाया कहर, हॉट तस्वीरें हो रही वायरल
मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Photo - Twitter
जयंती के बेटे कृष्ण कुमार ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की है। खबरों के अनुसार कृष्णा कुमार ने बताया कि वह बीमारियों से उबर रही थीं, लेकिन आखिरकार उन्होंने नींद के दौरान आखिरी सांस ली।
जयंती के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि जयंती ने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने तीन बॉलीवुड फिल्मों तीन बहुरानियां, तुमसे अच्छा कौन है और गुंडा में काम किया था। एक्ट्रेस ने सात बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।
