Mon, 20 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Chunkey Pandey, Ananya Pandey

सलमान खान देंगे इस स्टार किड को फिल्मों में मौका

सलमान खान
नए कलाकारों को मौका देने में सलमान खान आगे रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना कैफ, डेज़ी शाह, सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी जैसे कई कलाकारों को या तो सलमान ने अवसर दिया या उनके करियर में अहम भूमिका निभाई है। अर्जुन कपूर पहले मोटे और थुलथुले हुआ करते थे, सलमान द्वारा प्रेरित किए जाने पर ही हीरो बने। 
 
इन दिनों चर्चा है कि सलमान नागिन फेम मौनी रॉय को फिल्मों में अवसर देने जा रहे हैं। यह चर्चा थमी नहीं थी कि एक और खबर आ गई है कि सलमान एक स्टार किड को फिल्मों में पेश करने जा रहे हैं। 
 
यह स्टार किड है चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे। चंकी चाहते हैं कि उनकी बेटी बॉलीवुड में एंट्री ले और सलमान इस काम में उनकी मदद करने जा रहे हैं। 
 
ये भी पढ़ें
रजनीकांत की नई फिल्म की घोषणा