सम्बंधित जानकारी
- पिता मंसूर अली खान पटौदी पर बायोपिक बनाना मुश्किल : सैफ अली खान
- रिया कपूर ने किया कंफर्म, करीना-सोनम की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का बनेगा सीक्वल
- bigg boss 13 : हिमांशी खुराना का खुलासा, सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की दोस्ती से दुखी अरहान खान
- रेड एंड व्हाइट स्ट्रिप्स वाली ड्रेस में नजर आई सारा अली खान की खूबसूरती
- 'शिकारा' का नया गाना रिलीज, 'शुक्राणा गुल खिले' के साथ लीजिए कश्मीरी शादी का आनंद
सलमान खान या अजय देवगन, कौन करेगा रोहित शेट्टी की 'हम पांच'?
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिसकी प्लानिंग तो खूब होती है लेकिन शुरू ही नहीं हो पाती है। ऐसी ही एक फिल्म है 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक। जिसकी प्लानिंग रोहित शेट्टी अरसे से कर रहे हैं, लेकिन फिल्म शुरू ही नहीं हो पा रही है।
अव्वल बात तो ये कि फिल्म का हीरो कौन होगा, यही तय नहीं हो पा रहा है। रितिक रोशन से लेकर तो अक्षय कुमार तक ढेर सारे नाम सामने आते रहे, लेकिन बात नहीं बन पाई।
अब एक और नई बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि इसे 'हम पांच' नाम से बनाया जा सकता है और ये सुझाव सलमान की तरफ से आया है। उन्होंने ये सुझाव भी दिया है कि भाइयों की संख्या सात के बजाय पांच कर दो।
सूत्रों के अनुसार रोहित शेट्टी ने सलमान से भी इस फिल्म के लिए संपर्क किया है और अजय देवगन से भी। दोनों में से जो भी राजी हो जाएगा वो ये फिल्म करेगा।
अजय और रोहित में तो कितनी बनती है सभी जानते हैं, लेकिन इस समय अजय बेहद व्यस्त हैं इसलिए सलमान का ऑप्शन भी खुला रखा है। जिस तरह से सलमान ने सुझाव दिए हैं उसके आधार पर कहा जा सकता है कि उनको इस प्रोजेक्ट में रूचि है।
आने वाले दिनों में पता चलेगा कि यह फिल्म अजय और सलमान में से कौन कर रहा है? या ये फिल्म बनेगी भी या नहीं?
