Mon, 6 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salmaan Khan, Deepika Padukone, Kick 2

पहली बार... सलमान और दीपिका इस फिल्म में होंगे साथ

किक 2 में नजर आ सकती है यह जोड़ी

सलमान खान
सलमान खान की 'रेस 3' की चर्चाएं काफी ज़ोरो पर हैं। जिसमें सलमान की हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज़ होंगी। अब सलमान की 'किक 2' को लेकर भी बातें चल रही हैं। फिल्म 'किक' में सलमान के साथ जैकलीन को ही कास्ट किया गया था, लेकिन सुत्रों की मानें तो जैकलीन पहले से ही रेस 3 में सलमान के साथ काम कर रही हैं। इसलिए 'किक 2' के निर्माता अपनी फिल्म में फीमेल लीड के लिए दीपिका पादुकोण को कास्ट करना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर साथ नज़र आएगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है।  
 
दीपिका पादुकोण फिलहाल 'पद्मावती' में व्यस्त हैं। 'किक 2' से पहले भी दीपिका के पास कई फिल्मों में सलमान के साथ काम करने के ऑफर जा चुके हैं लेकिन हर बार दीपिका ने मना कर दिया था, जिसमें 'किक' भी शामिल है। 
 
अब सलमान- दीपिका की जोड़ी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता भी काफी बढ़ जाएगी। दीपिका ने यह भी बताया कि सलमान ने ही उन्हें उनकी डेब्यु के लिए ऑफर दिया था लेकिन उस वक़्त वे तैयार नहीं थी। उसके कुछ सालों बाद 'ओम शांति ओम' से उन्होंने डेब्यु किया।