'रनवे 34' से सामने आई अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह की पहली झलक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' काफी समय से सुर्खियों में हैं। पहले इस फिल्म का नाम 'मेडे' था जिसे बदलकर बाद में 'रनवे 34' कर दिया गया। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाले हैं।
वहीं अब इस फिल्म से अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में अजय और रकुल पायलट के अवतार में नजर आ रहे हैं। अजय देगवन ने फिल्म रनवे 34 के 2 टीजर शेयर किए हैं।
Brace for impact#Runway34OnApril29@SrBachchan @Rakulpreet @bomanirani @CarryMinati @aakanksha_s30 @angira_dhar @ADFFilms @KumarMangat #VikrantSharma @Meena_Iyer @PanoramaMovies pic.twitter.com/JQeW3ZWI5o
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 12, 2022
टीजर में हवाई जहाज की गड़गड़ाहट और रनवे के बीच खड़े अजय-अमिताभ के माथे पर शिकन से फैंस की धड़कनें बढ़ रही हैं। एक टीजर में अजय और रकुल प्रीत प्लेन के अंदर पायलट की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 12, 2022
वहीं एक अन्य टीजर में अमिताभ बच्चन की झलक दिखाई गई है। वह कहते हैं, अगर मगर शायद लेकिन, अपने 150 यात्रियों की सलामती इन चार शब्दों में छोड़ दी।
इस फिल्म में अजय ने एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन की भी कमान संभाली है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के अलावा बोमन ईरानी, रकुल प्रीत सिंह और अंगीरा धर भी अहम किरदार में होंगे। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म 'रनवे 34' सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक हाई ऑक्टेन थ्रिलर है। फिल्म की कहानी ऐसे पायलट की है, जिस पर मानवीय भूल के चलते विमान हादसा करवाने के आरोप लगे हुए है। उन आरोपों को सही करार देने वाले वकील के रोल में अमिताभ बच्चन है। कोर्ट में अजय देवगन के पक्ष में वकील के तौर पर बोमन ईरानी नजर आएंगे।

