1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prabhas film radhe shyam box office collection day 1

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' का पहला दिन? | prabhas film radhe shyam box office collection day 1

Prabhas
बाहुबली स्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे श्याम' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई है। अब इस बिग बजट फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

 
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राधे श्याम ने हिन्दी भाषा में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब 4.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जो कि इसके बजट के हिसाब के बेहद कम है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के साथ विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' से टक्कर मिल रही है।
 
प्रभास की फिल्म राधे श्याम फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। दर्शकों और समीक्षकों से इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। 
 
यह फिल्म 1970 के एरा में प्लांट की गई है। फिल्म में प्रभास एक ज्योतिषी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं पूजा हेगड़े डॉक्टर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को राधा कृष्ण कुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म मे सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर, साशा छेत्री भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
 
अगला लेख
कैटरीना कैफ ने शुरू की ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग, विजय सेतुपति के साथ आएंगी नजर