कैटरीना कैफ ने शुरू की ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग, विजय सेतुपति के साथ आएंगी नजर | katrina kaif starts shooting for film merry christmas
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने बीते दिनों अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का ऐलान किया था। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन करने वाले हैं। फिल्म में कैटरीना साउथ सुपरस्टार थलपति विजय सेतुपति के साथ नजर आने वाली हैं।
अब कैटरीना ने 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग शुरू कर दी है। कैटरीना कैफ ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से क्लैप की फोटो शेयर करते हुए दी है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, 'गुड लक के।' इस फिल्म की शूटिंग को पिछले साल क्रिसमस के मौके पर बड़े पैमाने पर शूट को शूरू किया गया था। फिल्म के पहले शेड्यूल को मुंबई में शूट किया गया था।
फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का निर्देशन श्रीराम कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मैचबॉक्स पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले रमेश तौरानी और संजय राउतरे कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

