• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar film bachchan paandey new song heer raanjhana released
Written By
Last Modified: शनिवार, 12 मार्च 2022 (16:39 IST)

'बच्चन पांडे' का नया गाना 'हीर रांझणा' हुआ रिलीज, अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

Bachchan Paandey
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद अब इस फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहे हैं।

 
अब फिल्म का नया गाना 'हीर रांझणा' रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गाने को एक मेले की रंगीन पृष्ठभूमि पर शूट किया गया है। 
 
गाने को अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और अमाल मलिक ने गाया है। गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। जबकि अमाल मलिक ने कंपोज किया है। गाने को टी-सीरिज ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। 
 
फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, अक्षय स्टारर 'बच्चन पांडे', का ट्रेलर अपने रिलीज के साथ ही दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया पा रहा है, इस फिल्म में कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडिस के सहित एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी देखने मिलेगी। फिल्म 18 मार्च को रिलीज हो रही है।
 
ये भी पढ़ें
'रनवे 34' से सामने आई अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्री‍त सिंह की पहली झलक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म