1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rohit Shetty, Mahek Chahal, Khatron Ke Khiladi, Cirkus

रोहित शेट्टी को इस एक्ट्रेस ने सबके सामने कहा आई लव यू

रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी इन दिनों 'सर्कस' नामक फिल्म में व्यस्त हैं जिसमें रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। यह एक कॉमेडी मूवी है जिसमें रणवीर सिंह डबल रोल में हैं। इसके साथ-साथ रोहित द्वारा होस्ट किया गया शो 'खतरों के खिलाड़ी' भी टीवी पर इन दिनों धूम मचा रहा है। रोहित एकदम कड़क अंदाज में इस शो को पेश करते हैं। साथ में कॉमेडी का डोज़ भी देते रहते हैं। 
 
इस शो में छोटे परदे के नामी कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। महक चहल ने भी इस शो में हिस्सा लिया था और वे रोहित पर डोरे डालने से बाज नहीं आ रही थीं।


 
पिछले सप्ताह दिखाए गए एपिसोड में महक एक स्टंट की तैयारी कर रही थीं। स्टंट शुरू होने के पहले उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया- रोहित सर, आई लव यू। यह लाइन उन्होंने बार-बार दोहराई। 
 
महक की यह बात सुन अन्य कंटेंस्टेंट्स दंग रह गए। आखिर नेशनल टीवी पर महक अपनी बात कह रही थीं। महक की इस हरकत से रोहित भी दंग रह गए। वे मुस्कुराते रहे और साथ में ऐसे एक्सप्रेशंस देते रहे कि यह महक क्या बोल रही है? बहरहाल, महक ने अपनी बात कह दी। 
अगला लेख
दिशा वकानी 43 वर्ष की हुईं, महीने में कर लेती थीं इतने करोड़ रुपये की कमाई