1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Tarak Mehta Ka Oolta Chashma Daya Ben aka Disha Vakani Birthday

दिशा वकानी हुईं 45 वर्ष की, महीने में कर लेती थीं इतने करोड़ रुपये की कमाई

दिशा वकानी
Disha Vakani Birthday: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। इस रोल को बहुत ही उम्दा तरीके से तारिका दिशा वकानी अभिनीत किया करती थीं। जब से वे शो से गईं, लौटी ही नहीं। अभी भी दर्शकों को इंतजार है कि दिशा की शो में वापसी हो सकती है और शो की रौनक और बढ़ सकती है। 
 
दिशा को आज याद करने का जो कारण है, उसकी खास वजह है। दिशा का आज, यानी 17 अगस्त को जन्मदिन है। आज दिशा 45 वर्ष की हो गई हैं। उनके फैंस अपने-अपने तरीके से दिशा को बधाई दे रहे हैं। 
 
छोटे परदे की दिशा बड़ी एक्ट्रेस हैं। जब वे हास्य धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का अहम हिस्सा हुआ करती थीं तो उनकी फीस बहुत तगड़ी थी। बताया जाता है कि वे हर एपिसोड में एक्टिंग करने के बदले में एक लाख पचास हजार रुपये लिया करती थीं। इस तरह से महीने में वे लगभग बीस लाख रुपये की कमाई कर लेती थीं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
तुम न जाने किस जहां में खो गए: लता-एसडी का यह गीत रास्ता चलते रुक जाने को मजबूर करता है | गीत गंगा