1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. saif ali khan first look poster out from film devara on his birthday

सैफ अली खान के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, फिल्म 'देवरा' से फर्स्ट लुक आया सामने

saif ali khan birthday
saif ali khan first look: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बर्थडे पर उनके फैंस को एक खास गिफ्ट मिला है। साउथ फिल्म 'देवरा' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं।
 
जूनियर एनटीआर ने सैफ अली खान का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इसके साथ उन्होंने सैफ को बर्थडे भी विश किया है। इस फिल्म में सैफ 'भाइरा' के रोल में दिखेंगे। फर्स्ट लुक पोस्टर में सैफ अली खान बड़े बालों में दिखाई दे रहे हैं। वह काफी सीरियस अंदाज में नजर आ रहे हैं।
 
पोस्टर शेयर करते हुए जूनियर एनटीआर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सैफ सर।' फैस को सैफ अली खान का यह खतरनाक लुक काफी पसंद आ रहा है। 
 
बता दें कि फिल्म 'देवरा' का निर्देशन कोरताला शिवा कर रहे है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी। 'देवरा' 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मनीषा कोइराला ने नेपाली फिल्म से की थी एक्टिंग करियर, इंडस्ट्री में 'इलू इलू गर्ल' के रूप में हुईं मशहूर