Last Updated :हैदराबाद , Thursday, 19 January 2017 (09:23 IST)
फिल्म निर्माता करीम मोरानी के खिलाफ बलात्कार का मामला
हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म प्रोडयूसर करीम मोरानी के खिलाफ एक महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है।
रक्षाकोंडा पुलिस ने बुधवार को बताया कि दिल्ली की रहने वाली इस महिला ने पिछले हफ्ते हयातनगर पुलिस थाने में अपनी शिकायत में कहा था कि करीम मोरानी ने उससे शादी करने का वादा किया था और उसके साथ उसने बलात्कार किया।
महिला का आरोप है कि मोरानी ने वर्ष 2015 में मुंबई के एक फिल्म स्टूडियो में उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।(वार्ता)