सम्बंधित जानकारी
- प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, फिल्म 'राधेश्याम' का टीजर रिलीज
- Happy Birthday : बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं प्रभास, इतने करोड़ रुपए है नेटवर्थ
- 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के साथ बतौर निर्देशक अपना ब्रॉडवे डेब्यू करने जा रहे आदित्य चोपड़ा
- दिग्गज अदाकारा मीनू मुमताज का निधन, कनाडा में ली आखिरी सांस
- 26 साल बाद नए रूप में दिखेगी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', आदित्य चोपड़ा करेंगे निर्देशित
करवाचौथ का व्रत रखेंगे रणवीर सिंह, हाथों में लगवाई दीपिका के नाम की मेंहदी | ranveer singh keep fast for deepika padukone on this karvachauth
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दीपिका और रणवीर अक्सर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते रहते हैं। रणवीर सिंह इन दिनों 'द बिग पिक्चर' शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।
इस शो में जल्द ही करवाचौथ स्पेशल एपिसोड दिखाया जाने वाला है। इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान 'उड़ारियां' की तेजो यानि अभिनेत्री प्रियंका चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया यानि 'छोटी सरदारनी की मेहर पहुंचीं। दोनों ने रणवीर के साथ जमकर मस्ती की। साथ ही रणवीर और दीपिका के करवाचौथ प्लान पर भी बात की।
Ranveer ne manayi Karwachauth ki raat, likh kar Deepika ka naam apne haath
— ColorsTV (@ColorsTV) October 21, 2021
Dekhiye The Big Picture, ek anokha quiz show, Sat-Sun, raat 8 baje, sirf #Colors par.#Anytime on voot.
TheBigPicture #RanveerOnColors #TasveerSeTaqdeerTak pic.twitter.com/KRVjqDIcLF
इस दौरान रणवीर ने इस बात का खुलासा किया कि वह इस साल दीपिका के लिए करवाचौथ का व्रत रखने वाले हैं। रणवीर सिंह का यह वीडियो कलर्स ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है।
वीडियो में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के लिए हाथों पर मेंहदी लगाते नजर आएंगे। रणवीर भी काफी खुशी से इसे लगवाते दिख रहे हैं। निमृत रणवीर की हथेली पर दीपिका के नाम का पहला अक्षर लिखती हैं।
Photo : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह जयेशभाई जोरदार और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखेंगे।
