1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh in simmba

'दबंग' और 'सिंघम' से बिलकुल अलग है 'सिम्बा' रणवीर सिंह का पुलिस अवतार

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सिम्बा' में नज़र आने वाले हैं। फिल्म की तैयारी बहुत पहले से शुरू हो चुकी है। रणवीर के साथ इसमें नई सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भी लीड रोल में हैं। फिल्म मज़ेदार और धमाकेदार होने वाली है।
 
इसमें रणवीर सिंह पुलिस ऑफिसर बने हैं। पोस्टर से लग रहा है कि वे एक मज़ेदार पुलिस ऑफिसर बने हैं और लोगों ने उन्हें 'सिंघम' और 'दबंग' से जोड़ लिया था। लेकिन रोहित शेट्टी से साफ किया है कि रणवीर का कैरेक्टर इस फिल्म में बाकी पुलिस अवतारों से बिलकुल अलग होगा। रणवीर इस फिल्म में महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालो के खिलाफ लड़ते हुए नज़र आएंगे। 
 
रोहित ने आहे कहा कि फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर का जो किरदार दर्शक देखेंगे इससे पहले उन्होंने वैसा कभी नहीं देखा होगा। रणवीर सिंघम और दबंग जैसे नहीं होंगे। रणवीर ऐसे पुलिस वाले की भूमिका में हैं, जो अत्याचार के खिलाफ तो लड़ेगा ही, साथ ही उसका मुख्य उद्देश्य होगा कि वह उन लोगों के साथ बिल्कुल इंसाफ नहीं करेगा जो कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता हो। 
 
अब रोहित शेट्टी की फिल्म हो और इसमें एक्शन ना हो। तो यह फिल्म 'सिम्बा' भी एक्शन से भरी होगी साथ ही इसका कंसेप्ट काफी अलग होगा। कंसेप्ट इसी पर है कि महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों के साथ सिम्बा अपने तरीके से इंसाफ करता है। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।